छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा पुलिस का महिला सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान संपन्न, ऑडिटोरियम हॉल में हुआ समापन कार्यक्रम

जांजगीर-चांपा। महिला सुरक्षा को लेकर जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा चलाया गया जन-जागरूकता अभियान सोमवार को विधिवत रूप से संपन्न हो गया। पुलिस रजत जयंती के अवसर पर आयोजित इस अभियान का समापन कार्यक्रम ऑडिटोरियम हॉल, जांजगीर में आयोजित किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में, CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में यह अभियान 1 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक जिलेभर में चलाया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और कानून संबंधी जानकारी से जागरूक करना रहा।

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

समापन कार्यक्रम के दौरान मेहंदी, रंगोली प्रतियोगिता और क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास की बालिकाएं, भीमा तालाब एवं वार्ड क्रमांक 13 जांजगीर की महिला कमांडो, पतंजलि महिला समूह, VIP सखी समूह सहित अन्य महिलाओं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अभियान के तहत जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता सत्र, ग्राम सभाएं, कार्यशालाएं, संवाद कार्यक्रम और पंपलेट वितरण के माध्यम से महिलाओं को साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, पॉक्सो अधिनियम, महिला हेल्पलाइन नंबर 112/181 सहित अन्य कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply