छत्तीसगढ़रायगढ़

कार की बैक लाइट और दरवाजों में छिपा था मौत का सामान: देख पुलिस भी रह गई दंग, 17 लाख का माल जब्त

रायगढ़ पुलिस को ऑपरेशन आघात के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। उड़ीसा से गांजा तस्करी कर ला रहे दो आरोपियों को थाना लैलूंगा और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 29 किलो गांजा, एक मारुति सुजुकी रिट्ज कार और दो मोबाइल फोन सहित कुल 17 लाख 65 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने नशे के अवैध कारोबारियों को कड़ी चेतावनी दी है।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार “ऑपरेशन आघात” चलाया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि उड़ीसा से गांजा लाकर रायगढ़ के रास्ते अन्य स्थानों पर सप्लाई किया जा रहा है। सूचना के आधार पर 1 मार्च को पाकरगांव, लैलूंगा क्षेत्र में घेराबंदी की गई।

संदिग्ध रिट्ज कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी वाहन मोड़कर भागने लगे। पुलिस की सतर्कता से वाहन को रोक लिया गया। तलाशी के दौरान कार के दरवाजों और बैक लाइट में बनाए गए गुप्त चेंबर से 29.115 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्रवण कुमार निषाद और महेन्द्र प्रसाद चौहान के रूप में हुई है। पूछताछ में उड़ीसा से गांजा लाने और सप्लाई करने की बात सामने आई है। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) और 29 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply