छत्तीसगढ़

विधायक देवेंद्र यादव को फिर झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

बलौदाबाजार. भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को फिर कोर्ट से झटका लगा है. प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार वर्मा की अदालत ने बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद देवेंद्र यादव की जमानत अर्जी खारिज कर दी है. कोर्ट ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए याचिका खारिज की है. इससे पहले 17 सितंबर को रिमांड खत्म होने पर सीजेएम कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई हुई थी, जहां कोर्ट ने 30 सितंबर तक देवेंद्र यादव की रिमांड बढ़ाई है.

See also  छत्तीगसढ़ में बिजली बिल भरने में देरी पर अब मासिक पेनाल्टी की जगह चुकाना होगा दैनिक ब्याज

गुरु बाबा घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी में सतनाम समाज के आस्था के केंद्र अमर गुफा में स्थित महकोनी मंदिर परिसर में आसामाजिक तत्वों ने जमकर तांडव मचाया था. जैतखाम में तोड़फोड़ की घटना से आक्रोशित समाज के लोगों ने सीबीआई जांच की मांग की थी. इस मामले में पुलिस ने संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है. वहीं राज्य सरकार ने पहले ही जैतखंभ तोड़फोड़ की घटना की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए थे. इस घटना को लेकर बलौदाबाजार में हिंसक प्रदर्शन हुआ था. इस मामले में विधायक देवेंद्र यादव समेत सैकड़ों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. अब तक विधायक यादव की 5 बार न्यायिक रिमांड बढ़ाई जा चुकी है.

See also  प्रकाश इंडस्ट्री में बड़ा हादसा, 8 फीट ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत

Related Articles

Leave a Reply