छत्तीसगढ़

भिलाई में बड़ा हादसा, टाइल्स कटिंग के दौरान मशीन से मिस्त्री की गर्दन कटी, मौके पर ही मौत

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड स्थित मकान में टाइल्स कटिंग के दौरान हुए हादसे में टाइल्स मिस्त्री की गर्दन मशीन से कट जाने के कारण मौके स्थल पर मौत हो गई। जामुल पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर मामले की विवेचना की जा रही है।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

जिला पुलिस प्रवक्ता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद्मश्री तवर ने बताया कि मृतक योगेश शर्मा पिता अमर सिंह शर्मा उम्र 34 वर्ष निवासी फरीदनगर सुपेला का रहने वाला था। कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड निवासी घनश्याम वर्मा पिता जुहू राम नाथ वर्मा उम्र 60 वर्ष के घर में टाइल्स कटर मशीन से कम कर रहा था।

See also  जांजगीर-चांपा : जमीन निवेश के नाम पर 1.24 करोड़ की ठगी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

गर्दन में घाव गहरा होने से मिस्त्री की मौत

गुरुवार सुबह 9.30 के करीब टाइल्स की कटिंग करने के दौरान टाइल्स फिसल गई और टाइल्स कटिंग मशीन उसके गर्दन के पास चली गई। इससे उसके गर्दन में कट लग गया। घाव इतना अधिक गहरा था कि टाइल्स मिस्त्री की मृत्यु हो गई।

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

इस घटना की सूचना मिलते ही जामुल पुलिस मौके पर पहुंची पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। जामुल पुलिस के द्वारा मर्ग कायम करके मामले को विवेचना में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply