छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

कुटरा मेडिकल कॉलेज निर्माण में श्रमिकों की हड़ताल, कम मजदूरी भुगतान का आरोप, कामकाज ठप

जांजगीर–चांपा। जिले के ग्राम कुटरा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में कार्यरत स्थानीय श्रमिकों ने कम मजदूरी दिए जाने के विरोध में हड़ताल शुरू कर दी है, श्रमिकों का आरोप है कि उन्हें प्रतिदिन मात्र 250 रुपये मजदूरी दी जा रही है, जो शासन द्वारा निर्धारित दर से काफी कम है।

See also  नवरात्रि पर मां बम्लेश्वरी के दर्शन होंगे आसान, डोंगरगढ़ में रूकेगी ये 10 ट्रेनें, पैसेंजर ट्रेनों का भी हुआ विस्तार

श्रमिकों का कहना है कि इस संबंध में कई बार ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। हड़ताल के कारण मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है।

हड़ताल में शामिल श्रमिक राजू बंसल ने बताया कि गांव में सामान्य मजदूरी 300 रुपये प्रतिदिन दी जा रही है, ऐसे में मेडिकल कॉलेज जैसे बड़े शासकीय प्रोजेक्ट में 250 रुपये दिहाड़ी देना अन्याय है। उन्होंने कहा कि जब मिस्त्री की रोज की मजदूरी 550 रुपये तय है, तो यहां 440 रुपये कैसे दिए जा रहे हैं।

See also  रायपुर बस स्टैंड से चोरी हुई बस बरामद : होली के बाद से फरार था आरोपी,  जांजगीर-चांपा के अकलतरा में पुलिस ने दबोचा

श्रमिकों की मांग है कि मिस्त्री को कम से कम 600 रुपये प्रतिदिन और सामान्य मजदूर को 400 रुपये प्रतिदिन मजदूरी दी जाए। श्रमिकों ने साफ कहा है कि जब तक उन्हें पूरा और न्यायसंगत भुगतान नहीं मिलेगा, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे।

Related Articles

Leave a Reply