छत्तीसगढ़बिलासपुर

प्लास्टिक फैक्ट्री में आगजनी, गार्ड की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

बिलासपुर। बिलासपुर में शुक्रवार की देर रात एक प्लास्टिक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। रिहायशी इलाके में फैक्ट्री के पास धुओं का गुबार और आग की लपटें देख घबराए लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद दो दमकल की मदद से आग को काबू में किया गया। आशंका है कि बिजली की शार्ट सर्किट से आग लगी होगी।

See also  रायगढ़ में ट्रेन की चपेट में आने से आरक्षक की दर्दनाक मौत

सिटी कोतवाली और सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सीमावर्ती मोहल्ला मसानगंज स्थित सरजू बगीचा के पास रिहायशी इलाके में प्लास्टिक फैक्ट्री है। बताया जा रहा है कि रात करीब 2.30 बजे गार्ड ने फैक्ट्री में आग की लपटों के साथ धुओं का गुबार उठते देखा। उसने घटना की जानकारी आसपास के लोगों के साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम को दी। लेकिन, जब तक दमकल मौके पर पहुंची, तब तक आग ने भीषण रूप ले लिया था।

See also  छात्रावास की तीन छात्राएँ गर्भवती नहीं ? विधानसभा में स्कूल शिक्षा मंत्री ने कही यह बात

बताया जा रहा है कि जिस जगह पर आग लगी थी, वहां प्लास्टिक का कचरा फैला था। अचानक आग के साथ धुआं उठते दिखा। शुरूआत में लोगों को लगा कि कचरे के ढेर में आग लगी है। लेकिन, देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गई और आसमान धुआं-धुआं हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने नगर सेना के आपदा प्रबंधन दल को सूचना दी। जिसके बाद दो दमकल मौके पर भेजा गया।

See also  रसोई गैस संकट के बीच रायपुर में घर में घुसकर सिलिंडर चोरी

Related Articles

Leave a Reply