Uncategorized

शराब के लिए गाली-गलौच व घर में आग लगाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा

शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर घर में आग लगाकर तोडफ़ोड़ और महिला को गाली गलौज, जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रार्थीया ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि कि वह जांजगीर में अपनी लड़की के साथ रहती है की दिनांक 16.01.2026 को प्रार्थीया अपने निजी काम से जांजगीर मार्केट गई हुई थी इसकी लड़की घर पर अकेली थी उसी दौरान मोहनलाल राठौड़ अपने एक अन्य दोस्त अमित यादव के साथ प्रार्थीया के घर जाकर शराब पीने के लिए लगातार पैसे की मांग कर रहा था उसकी लड़की के द्वारा मना करने पर गाली- गलौज कर रहा था जिसे आसपास के लोगों के द्वारा समझा कर मौके से भगाया गया कुछ देर बाद पुन: दोनों आरोपी दोपहर करीबन 1:00 बजे पीडि़ता के घर के पास आकर घर को जलाने की नीयत से अपने साथ एक पानी बोतल में पेट्रोल लेकर आये और पेट्रोल को छिड़क कर घर पर आग लगा दिए जिससे पीडि़ता का दरवाजा पूरी तरह जल गया जिसे आसपास के लोगों के द्वारा बुझाया गया तथा बार-बार मना करने के बावजूद भी दोनों आरोपियों के द्वारा पीडि़ता के जले हुए दरवाजे को तोड़कर जबरन घर के अंदर घुस पर तोडफ़ोड़ कर गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी दिया गया पीडि़ता की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में दोनों आरोपियों के विरुद्ध तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना तत्काल जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (भापुसे) को दिया गया जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए आदेश के पालन में तत्काल एक टीम तैयार कर आरोपियों के सकुनत की ओर रवाना किया गया जो दोनों आरोपी घर से फरार मिले जिसे घेराबंदी कर अलग अलग स्थानों से पकड़ा गया जिससे घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों के द्वारा पीडि़ता एवं उसकी लड़की के साथ शराब पीने के लिए पैसे मांगने तथा नहीं मिलने पर गाली-गलौज कर घर पर आग लगाने की घटना कारित करना स्वीकार किया दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, उप निरीक्षक कमल दास बनर्जी, सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, आरक्षक शंकर राजपूत का विशेष योगदान रहा।

See also  Exploring the World of Incognito Casinos: A Closer Look

Related Articles

Leave a Reply