छत्तीसगढ़

65 साल का दरिंदा और 5 दिन की हैवानियत: 9 साल की मासूम से दरिंदगी के आरोपी के घर चला बुलडोजर 

रायपुर। राजधानी रायपुर में 9 साल की मासूम बच्ची के साथ हुए हैवानियत के मामले में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। बता दें 7 दिन पहले आरोपी के अवैध मकान को ध्वस्त करने के लिए मेयर मीनल चौबे ने नोटिस जारी किया था। आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी (65 वर्ष) के अवैध निर्माण पर नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चलाकर उसे जमींदोज कर दिया है।

See also  जांजगीर-चांपा : जमीन निवेश के नाम पर 1.24 करोड़ की ठगी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

चॉकलेट का लालच देकर हैवानियत 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी ने मानवता को शर्मसार करते हुए 7 से 11 जनवरी के बीच अपने ही मोहल्ले की एक 9 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अपने घर बुलाया और पिछले 5 दिनों तक लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया। 12 जनवरी की सुबह बच्ची दर्द के कारण रोती हुई जमीन पर लेटी थी। चाची जब उसे नहलाने ले गई और दर्द की वजह पूछी, तब बच्ची ने पूरी घटना बताई थी। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था। अब जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आरोपी के घर को ढहा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply