रायपुर

छत्तीसगढ़ में चुनाव के बीच नक्सली हमला

रायपुर

छत्तीसगढ़ की 70 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है। सभी सीटों पर शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इस बीच धमतरी में सीआरपीएफ की टीम पर नक्सली हमला हुआ है। गस्त पर निकले CRPF DRG की टीम पर नक्सलियों ने एक के बाद एक IED ब्लास्ट किए। इस दौरान बाइक में सवार 2 CRPF जवान बाल-बाल बचे।

See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर

बता दें कि, छत्तीसगढ़ में वोटिंग के बीच धमतरी में नक्सली हमला हुआ है। नक्सलियों ने सीआरपीएफ की टीम पर आईईडी ब्लास्ट किया है। कल नक्सलियों ने मतदान के बहिष्कार का एलान किया था। इस दौरान बाइक में सवार 2 CRPF जवान बाल-बाल बच गए। वोटिंग शुरू होने से पहले भी धमतरी में दो जगहों पर आइईडी ब्लास्ट (IED Blast) किया गया था। बता दें, नक्सलियों ने मतदाताओं में दहशत फैलाने और मतदान को रोकने के उद्देश्य से इस घटना को अंजाम दिया।

See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर

जानकारी के लिए बता दें कि, कल ही नक्सलियों के द्वारा मतदान बहिष्कार के बैनर-पोस्टर लगाए गए थे। इसे देखते हुए चुनाव आयोग द्वारा नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे। इससे पहले राज्य में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद बस्तर में कई स्थानों से चुनाव बहिष्कार के आह्वान से संबंधित नक्सली बैनर और पर्चे बरामद किए गए थे। बता दें, राज्य के कुल 90 में विधानसभा सीटों में से 70 सीटों के लिए आज दूसरे चरण में मतदान हो रहा है। इससे पहले 20 सीटों पर पहले चरण में वोटिंग हुई थी।

See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर

Related Articles

Leave a Reply