छत्तीसगढ़

गेहूं और मक्का की फसल के बीच अफीम की खेती, कीमत 8 करोड़ रुपये, तीन आरोपी को गिरफ्तार

दुर्ग। जिले के समोदा गांव में सामने आए अफीम की अवैध खेती के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में आज शाम सेक्टर-6 स्थित कोतवाली थाना परिसर में दुर्ग कलेक्टर द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पूरे मामले की जानकारी दी गई।

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

पुलिस,“आबकारी विभाग, एफएसएल और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की, जहां करीब 5 एकड़ 62 डिसमिल जमीन में अफीम के पौधे लगाए गए पाए गए। इन पौधों की अनुमानित कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है। खेत में गेहूं और मक्का की फसल के बीच अफीम की खेती की जा रही थी। मामले में पुलिस ने विनायक ताम्रकार (58) और विकास विश्नोई (27) को गिरफ्तार किया है। वहीं मामी ठाकुर और अटलराम जाट फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने अफीम के पौधों को जब्त कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

Related Articles

Leave a Reply