छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर जिला पुलिस की बड़ी कार्यवाही , 80 आरोपियों किया गिरफ्तार , सभी को दी यह चेतावनी

जांजगीर चाम्पा:  SP विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने, शांति बनाए रखने के उद्देश्य से फरार स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों के विरुद्ध विशेष धरपकड़ अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में थाना/चौकियों में फरार स्थायी/ गिरफतारी वारंटियों की धरपकड़ हेतु अलग-अलग टीम गठित किया जाकर विशेष अभियान चलाया गया जिसमें..

See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर

थाना जांजगीर: 13 गिरफ्तारी वारंट, 04 स्थायी वारंट

चौकी नैला 04 गिरफ्तारी वारंट, 03 स्थायी वारंट 

थाना अकलतरा 13, गिरफ्तारी वारंट, 01 स्थायी वारंट

थाना चाम्पा 16 गिरफ्तारी वारंट, 05 स्थायी वारंट ,

थाना नवागढ़ 01 गिरफ्तारी वारंट

थाना बलौदा: 01 गिरफ्तारी वारंट

थाना पामगढ़ 02 गिरफ्तारी वारंट, 05 स्थायी वारंट,

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

थाना शिवरीनारायण 02 स्थायी वारंट, थाना बिर्रा 01 गिरफ्तारी वारंट

थाना बम्हनीडीह 02 गिरफ्तारी वारंट, 02 स्थायी वारंट

थाना सारागांव 05 गिरफ्तारी वारंट

जिलेभर से 80 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। ASP उमेश कुमार कश्यप द्वारा सभी वारंटियों को सुधरने हेतु चेतावनी देते हुए कहा गया कि भविष्य में पुनः अपराध करते पाए गए तो कठोर कार्यवाही की जाएगी।

See also  SI के बेटे की मौत : 5 दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग

अभियान के अगले चरण में सभी ऐसे लोग जिनके विरुद्ध न्यायालयों द्वारा समंस नोटिस जारी किए गए है एवं ऐसे आरोपी जो जमानत पर है पेशी तिथि में स्वयं न्यायालय के समक्ष उपस्थित हो जाएं अन्यथा जमानत निरस्त कराने की कार्यवाही की जाएगी। 

Related Articles

Leave a Reply