छत्तीसगढ़

सरकारी जमीन पर कब्जा करने दस्तावेजों से की छेड़छाड़, पटवारी समेत मां-बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सरगुजा| सरगुजा जिले की कुसमी तहसील से सरकारी जमीन के दस्तावेज में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. पटवारी के साथ मिलकर मां बेटे ने शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा करने के लिए दस्तावेजों में कूट रचना की थी. इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, नायब तहसीलदार पारस शर्मा ने शिक्षिका सरस्वती गुप्ता, शिक्षिका के बेटे अंबिकेश गुप्ता और तत्कालीन हल्का पटवारी बिहारी कुजूर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. मामले की जांच रिपोर्ट में पाया गया कि वर्ष 2013-14 के बी-1 रिकॉर्ड में फर्जी तरीके से नाम दर्ज कर जमीन हड़पने की कोशिश की गई है. साथ ही आरोपियों ने कूटरचित आदेशों और छेड़छाड़ किए गए दस्तावेजों के जरिए न्यायालय को गुमराह करने का प्रयास किया.

See also  चुनाव प्रचार का शोर थमा, मंगलवार को मतदान

पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी और 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की है. पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

Related Articles

Leave a Reply