देश

धड़ दो मगर शरीर एक… जुड़वां बहनों में से एक की हुई शादी, दूसरी अब भी सिंगल

नई दिल्ली

जन्म से जुड़ी दो बहनों में से एक ने शादी कर ली है. इन दोनों के नाम एबी हेंसल और ब्रिटनी हेंसल है. इनमें से लेफ्ट साइट वाली एबी ने पूर्व सैनिक और नर्स जोश बाउलिंग को अपना जीवनसाथी चुना है. वैसे तो इनकी शादी साल 2021 में हो गई थी. लेकिन इसका खुलासा अब हुआ है. 34 साल की बहनें एबी और ब्रिटनी उस वक्त दुनिया में छाईं, जब ये साल 1996 में ओपरा विन्फ्रे शो में आई थीं. बाद में इनकी खुद की टीएलसी रिएलिटी सीरीज आई. जिसमें ये अपनी रोजमर्रा की जिंदगी लोगों को दिखाया करती थीं.

एबी हेंसल ने अपनी फेसबुक की प्रोफाइल फोटो बदल ली है. वो अपना ये अकाउंट बहन ब्रिटनी के साथ शेयर करती हैं. ये तस्वीर शादी समारोह की लग रही है. इसमें बहनें शादी वाला गाउन पहने नजर आ रही हैं. जबकि दूल्हा बने बाउलिंग ने ग्रे कलर का सूट पहना है. तस्वीर में ये एक दूसरी की तरफ निहारते हुए हाथ पकड़े दिख रहे हैं. इससे पहले एक छोटा वीडियो क्लिप सामने आया थी. जिसमें कपल शादी के रिसेप्शन में डांस करता दिख रहा है. एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों बहनें अमेरिका के मिनेसोटा में बच्चों को पढ़ाती हैं. इसी जगह पर ये पली बढ़ी हैं.

See also  अमरकंटक एक्सप्रेस में ब्लेड से बैग काटकर सोने का हार व कंगन चोरी

डेली मेल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है. जिसमें ये बच्चों को पढ़ाती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘आपस में जुड़ी हुईं जुड़वां बहनें एबी और ब्रिटनी रियलिटी शो में दिखा रही हैं कि वो क्लास में बच्चों को कैसे पढ़ाती हैं. जुड़वां एबी अब शादीशुदा है क्योंकि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड जोश बाउलिंग से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है.’ एबी और ब्रिटनी डाइसफैलस के चलते जुड़ी हुई जुड़वां बहने हैं. वो कमर के नीचे के सभी अंगों को शेयर करती हैं. जहां एबी अपने दाहिने हाथ और पैर को नियंत्रित कर सकती हैं, वहीं ब्रिटनी बाईं ओर से ऐसा कर सकती हैं.

साल 1990 में जन्मीं इन बहनों के माता-पिता, पैटी और माइक हेंसल ने जुड़वा बच्चों को अलग करने की सर्जरी के खिलाफ फैसला लिया था. उन्होंने ऐसा तब किया जब उन्हें बताया गया कि इस प्रक्रिया में दोनों के बचने की उम्मीद बहुत कम है.

See also  कसाब की तरह तहव्वुर राणा को नहीं हो सकती फांसी, मामले में यहां फंसा है गंभीर पेच

Related Articles

Leave a Reply