छत्तीसगढ़बिलासपुर

छग में सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन ने बढ़ाया मदद का हाथ, डॉ. अंजलि और सारा ने गनियारी का किया दौरा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित जन स्वास्थ्य सहयोग (JSS) संस्था के स्वास्थ्य और पोषण संबंधी कार्यों को मजबूती देने के लिए ‘सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन’ आगे आया है। हाल ही में सचिन तेंदुलकर की पत्नी डॉ. अंजलि तेंदुलकर, उनकी बेटी सारा तेंदुलकर और उनकी बहू सानिया तेंदुलकर समेत फाउंडेशन की एक उच्चस्तरीय टीम ने गनियारी और अचानकमार टाइगर रिजर्व से सटे 72 गांवों का दौरा किया।

See also  छत्तीसगढ़ से सटे सोमनपल्ली में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 29 मजदूर घायल, 8-9 की हालत गंभीर

संस्था के सह-संस्थापक डॉ. रमन कटारिया ने बताया कि फाउंडेशन पिछले एक साल से उनके फुलवारी कार्यक्रम में महत्वपूर्ण सहयोग दे रहा है, जिसके माध्यम से तीन साल से कम उम्र के लगभग 1000 बच्चों को पोषण और सुरक्षा प्रदान की जा रही है।

डॉ. कटारिया के अनुसार, इस दौरे के दौरान तेंदुलकर परिवार ने न केवल संस्था के कार्यों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया, बल्कि भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं और पोषण अभियान को और अधिक विस्तार देने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। इस साझेदारी से वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों में कुपोषण की गंभीर समस्या से जूझ रहे बच्चों और वयस्कों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की नई उम्मीद जगी है।

See also  जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को मिली अंतरिम जमानत, रायपुर सीमा में नहीं करेंगे निवास…

Related Articles

Leave a Reply