Uncategorized

केदारनाथ धाम के पीछे सुमेरु पर्वत पर आया एवलांच, ग्लेशियर फटने का वीडियो वायरल

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में एक बार फिर से बर्फ का पहाड़ दरका है. हिमालय क्षेत्र में केदारनाथ मंदिर के पास आज यानी शनिवार सुबह हिमस्खलन हुआ और ग्लेशियर से बर्फ का पहाड़ भरभरा कर भयानक तरीके से गिरा. मगर राहत की बात यह रही कि इस एवलांच यानी हिमस्खलन में केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. इस बात की जानकारी श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने दी.

See also  Sugar Rush Slot Review – Quick, High‑Intensity Candy‑Themed Action

बताया जा रहा है कि केदारानाथ धाम के पास पीछे वाले इलाके में हिमस्खलन की घटना होने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है. मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है. हालांकि, राहत की बात है कि इस हिमस्खलन से मंदिर के साथ-साथ किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है. बता दें कि केदारनाथ धाम के पास पिछले सप्ताह भी हिमस्खलन का भयावह मंजर दिखा था. हालांकि, उस दिन भी कोई नुकसान नहीं हुआ था.

See also  Aviator Crash Game: Vittorie Veloci & Sessioni ad Alta Intensità

समाचार एजेंसी एएनआई ने केदारनाथ धाम इलाके में हिमस्खलन का वीडियो शेयर किया है, जिसमें उसका भयावह मंजर देखा जा सकता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि केदारनाथ धाम के पास के इलाके में स्थित पहाड़ियों से बर्फ के पहाड़ भरभराकर कितनी तेज गति से नीचे लुढ़क रहे हैं. बता दें कि शुक्रवार को ही पहाड़ दरकने की वजसे चार धाम की यात्रा पर गए बिहार के चार लोग उत्तरकाशी में फंस गए थे.

See also  Vegasino Quick‑Play Arvostelu: Kuinka Voittaa Nopeasti Nopeassa Online Slotit -lähdössä

Related Articles

Leave a Reply