छत्तीसगढ़बिलासपुर

स्वामी आत्मानंद स्कूल में 11वीं के छात्र पर एसिड से हमला

बिलासपुर। जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां जिले के तखतपुर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल से एक चौंकाने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है, यहां 11वीं कक्षा के एक छात्र ने अपने ही साथी छात्र पर एसिड फेंक दिया। घटना प्रैक्टिकल के दौरान उस वक्त हुई, जब छात्रों के बीच आपसी नोकझोंक बढ़ गई।

सूत्रों के मुताबिक, जब छात्र प्रैक्टिकल में व्यस्त थे, तब एक छात्र ने गुस्से में आकर एसिड अपने साथी की पीठ पर फेंक दिया, जिससे उसकी पीठ गंभीर रूप से झुलस गई। इसके बाद घायल छात्र को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और अभिभावकों की शिकायत पर आरोपी छात्र को 20 जनवरी तक रेस्टीगेट कर दिया है। साथ ही, बिलासपुर शिक्षा अधिकारी ने इस घटना पर रिपोर्ट तलब की है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

See also  घर में घुसकर नाबालिग के साथ छेड़छाड़; बच्चे को पैसे देकर पता लगाने भेजा था, सुनसान देखकर घूसा, गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply