छत्तीसगढ़

नितिन नबीन बने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष: सीएम साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने दी बधाई, बोले- उनके नेतृत्व में संगठन को मिलेगी मजबूती

रायपुर। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को सर्वसम्मति से निर्वाचित होने पर सीएम विष्णुदेव साय ने बधाई दी है। उन्होंने दृढ़ विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में श्री नबीन का यह कार्यकाल पार्टी को नई गति प्रदान करते हुए राष्ट्रसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करेगा। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भी उन्हें यशस्वी कार्यकाल की कामना कर बधाई दी है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री नबीन के कार्यकाल सफल, प्रेरक और स्मरणीय रहने की मंगलकामना करते हुए कहा कि श्री नबीन का संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता एवं समर्पण पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएगा। श्री नबीन के नेतृत्व में भाजपा संगठनात्मक रूप से नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी और उनका मार्गदर्शन पार्टी संगठन एवं कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा। श्री साय ने कहा कि श्री नबीन का निर्वाचन राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में युवा नेतृत्व पर विश्वास का प्रतीक है। उनकी प्रशासनिक और संगठनात्मक क्षमता उनके जमीन और कार्यकर्ताओं से संवेदना के स्तर पर जुड़े होने का प्रमाण है।

See also  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बस्तर दौरे पर, संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम का करेंगी शुभारंभ

श्री देव ने कहा कि मजबूत संगठन, स्पष्ट नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ की सहभागिता केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि संगठनात्मक एकता, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति भारतीय जनता पार्टी की अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है। एक युवा नेता होने के नाते श्री नबीन का नेतृत्व कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान बनाएगा और पार्टी के आदर्शों को ऊँचाई प्रदान करेगा। छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी और बाद में प्रभारी के रूप में उनके मार्गदर्शन में पिछ‌ले विधानसभा चुनाव से लेकर निकाय-पंचायत चुनावों में पार्टी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक ऐतिहासिक दस्तावेज है।

श्री देव ने श्री नबीन को ऊर्जा से भरपूर चमत्कारिक प्रतिभा का धनी बताते हुए कहा कि एक युवा नेता को तौर पर श्री नबीन भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभाल रहे हैं और आने वाला समय युवाओं का है। यह सब एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हो रहा है, इसलिए यह निश्चित रूप से पार्टी और भाजपा के लिए बहुत फायदेमंद होगा।

See also  चलती ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत, 5 माह बाद युवक लौट रहा था अपने घर

Related Articles

Leave a Reply