रायपुर

जयस्तंभ चौक पर बैंककर्मी महिला से लूट, आंध्रप्रदेश पासिंग नंबर की गाड़ी में सवार थे आरोपी

रायपुर

दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की वारदात हुई है। शहर के ह्रदय स्थल जयस्तंभ चौक के पास महिला के गले से मोटरसाइकिल सवार 2 अज्ञात लुटेरे चेन छीनकर फरार हो गए। पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि सहकारी बैंक में पदस्थ महिला जय स्तंभ चौक स्थित निजी होटल जा रही थी, तभी आंध्रप्रदेश पासिंग नंबर वाले बाइक पर सवार दो युवक आए और महिला के गले से चेन छीनकर भाग गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है। यह घटना गोलबाजार थाना क्षेत्र की है। मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इन दिनों रायपुर में लूट, चाकूबाजी, चोरी आदि की वारदातें बढ़ी हुई हैं। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद ऐसे अपराधों और अपराधियों पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है। बीच शहर में बहुत व्यस्ततम स्थान पर हुई इस लूट की घटना ने अपराधियों के पुलिस के प्रति बेखौफ मानसिकता और पुलिस की निष्क्रियता को भी साबित करती है।

See also  ‘पापा मैं जिंदा हूं, वापस आना है…’, 16 साल पहले गायब हुए बच्चे ने अचानक किया कॉल, कहानी किसी फिल्म से कम नहीं

Related Articles

Leave a Reply