छत्तीसगढ़

आवारा कुत्तों के झुंड ने ग्रामीणों पर किया हमला, 3 घायल

धरशिवा: सारागांव मुख्य मार्ग पर स्थित ज्योति मसीह पोल्ट्री फॉर्म है ग्राम पंचायत कुरुद सिलयारी में लगातार आवारा कुत्तों का दहशत देखने को मिल रहा हैं. यह कोई नई बात नहीं है इससे भी पूर्व में भी आवारा कुत्तों के नाम से ग्रामीण राहगीरों को कई बार इस घटना का सामना करना पड़ा है.

See also  तालाब से निकले मगरमच्छ के 6 बच्चे : वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर डैम में छोड़ा

बता दें कि सवेरे ग्रामीण अपने काम के लिए निकले हुए थे तभी मेन रोड सिलयारी में ज्योति मसीह पोल्ट्री फार्म की ओनर सूबे अपने आवारा कुत्तों का झुंड लेकर रोड पर टहल रहीं थीं. तभी कुत्तों का झुंड राहगीरों पर अटैक कर दिया।

जिसका स्थानीय लोगों ने वीडियो बना लिया तभी पोल्ट्री फार्म के ओनर ने वीडियो बनाने वाले राहगीरों को अश्लील गाली गलौज कर अपने कुत्तों से अटेक करवा दिया। जिससे कि दो से तीन व्यक्तिः घायल हो गया. जिसका उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिलयारी लाया गया।

See also  SI के बेटे की मौत : 5 दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग

इस घटना की जानकारी पुलिस चौकी सिलयारी को दी गयी जिसकी विवेचना सिलयारी पुलिस कर रही है और ग्रामीणों को कार्यवाही के लिए अस्वस्थ किया गया. इस घटना का मुख्य कारण यह है कि पोल्ट्री फार्म में रोज आवारा कुत्तों को मांस व अड्डे तथा वेस्ट नॉनवेज के सेवन के कारण हमेसा आवारा कुत्तों का झुंड रोड पर रहे रहते हैं और राहगीरों को अपना शिकार बनाते रहते हैं

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

Related Articles

Leave a Reply