रायपुर

समझाने के बाद भी बाज न आया मनचला, युवती के साथ फिर से करने लगा छेड़छाड़; अब खा रहा जेल की हवा

रायपुर

राजधानी रायपुर में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दो साल पहले भी आरोपी ने नाबालिग से छेड़छाड़ किया था, लेकिन समझाइश देकर छोड़ दिया गया था। एक बार उसी घटना को अंजाम देने पर पीड़िता की मां ने थाना में रिपोर्ट लिखाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को धर-दबोचा है। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में पांच से ज्यादा अपराध पंजीबध है।

पूरा मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है। नाबालिक पीड़िता की मां ने थाना में उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ के आरोपी में रिपोर्ट लिखाई है। उसने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी नीतेश गोंड उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ किया है। इससे दो साल पहले भी ऐसे हरकत किया था, जिसपर आरोपी को समझाइश देकर छोड़ दिए थे। एक बार फिर ऐसी घटना को अंजाम देने पर थाना कबीर नगर में छेड़-छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

See also  खुद को आग लगाकर रेलवे स्टेशन मास्टर के दफ्तर पहुंची युवती, इस वजह से की आत्‍महत्‍या की कोशिश, मचा हड़कंप

इस दौरान थाना पुलिस अलग अलग टीम बनाकर आरोपी की तलाश में जुट गई। आरोपी के घर और उसके दोस्तों के घर के आसपास सतत निगरानी रखी गई। आरोपी के घर को घेरा बंदी कर दबिश दिया। इस पर आरोपी ने पुलिस के डर से आरोपी घर के अंदर के दरवाजा बंद करके छिपा हुआ था। साथ ही किसी तरह घर से भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस के काफी मशक्कत के बाद दरवाजा खुलवाया गया। इस दौरान आरोपी पुलिस से वाद-विवाद करने लगा।

आरोपी काफी देर तक पुलिस के साथ विवाद किया। इसके बाद मौके से भागने के नियत से कोशिश की, लेकिन पुलिस ने आरोपी को दौड़ा कर पकड़ा लिया। इस दौरान से आरोपी के परिजन भी विवाद करने पर उतारू हो गए। आरोपी को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा दिया गया है।

See also  लड़की को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में युवक को 18 साल की सजा, कोर्ट ने कहा- दोषी दया का पात्र नहीं

Related Articles

Leave a Reply