छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दूसरा जनदर्शन कल, प्रदेशभर से आए लोगों की समस्या सुन करेंगे समाधान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने जनदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत की है। बीते 27 जून को इस साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में किया गया था. इसी कड़ी में अब दूसरे जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन कल यानि गुरुवार 4 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में किया जाएगा.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जनदर्शन के दौरान आम नागरिक से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं अपेक्षाओं की सुनवाई करेंगे. जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की जाने वाली समस्याओं, अपेक्षाओं, आवेदनों को पंजीबद्ध करने के साथ ही इसे जनदर्शन पोर्टल में अपलोड किया जाएगा. इस पोर्टल में दर्ज आवेदनों की मॉनिटरिंग सीधे मुख्यमंत्री करेंगे. आम जनता से मिले आवेदनों को संबंधित विभाग समय-सीमा में निराकृत कर इसकी जानकारी आवेदक को दिया जाएगा.

See also  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची रायपुर, एयरपोर्ट पर राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय ने किया स्वागत…

29 जून को हुआ था पहला जनदर्शन

बता दें की मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में 27 जून को सीएम साय के पहले जनदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी. इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में आए नागरिकों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याओं और अपेक्षाओं से उन्हें अवगत कराया. वहीं मुख्यमंत्री साय ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का तत्परता के साथ निराकरण करने का निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिया. जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सचिव समेत रायपुर जिले के कलेक्टर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे.

Related Articles

Leave a Reply