छत्तीसगढ़

तालाब में मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, बच्चे समेत कई घायल, 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां तालाब में मछली पकड़ने की बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामूली विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले और खूनी संघर्ष की स्थिति बन गई। घटना में बच्चे समेत कई लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि विवाद तालाब में मछली मारने को लेकर शुरू हुआ था। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद दोनों ओर से लोगों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही बिलाईगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

See also  खेत में कुएं की खुदाई के दौरान हादसा : मलबा गिरने से एक मजदूर की मौत, एक घायल

फिलहाल, पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर कुल 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी कार्रवाई की गई है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply