छत्तीसगढ़रायपुर

विशाखा राय के सिर पर सजा फेमिना मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2024 का ताज, राष्ट्रीय स्तर पर करेंगी राज्य का प्रतिनिधित्व

रायपुर. फेमिना मिस इंडिया 2024 के 60वें संस्करण में विशाखा राय ने मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2024 का खिताब जीता है. मुंबई के टाइम्स टावर में आयोजित एक शानदार समारोह के बाद 21 वर्षीय राय विशाखा के सर पर ताज सजाया गया, जिन्होंने अपने करियर के शुरुआती साल छत्तीसगढ़ बिताया है. अब वे इस साल राष्ट्रीय स्तर पर Femina Miss India 2024 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी. इसकी आधिकारिक घोषणा 17 अगस्त को की गई थी.

इस मौके पर उनके परिवार ने कहा कि वे विशाखा की इस सफलता से बहुत खुश और गर्वित हैं. विशाखा के परिवार में उनके माता-पिता और एक बड़ी बहन शामिल हैं. परिवार ने विशाखा के मॉडलिंग करियर में पूरा सहयोग दिया है. विशाखा के परिवार में सभी चाहते हैं कि विशाखा इसी तरह सफलता की ऊंचाइयों को छूती रहें.

See also  सक्ती में बिजली विभाग की लापरवाही: ट्रांसफार्मर मेंटेनेंस का चल रहा था कार्य,राम कुमार यादव सहित 2 युवक झुलसे

जॉय टाइम्स फ्रेश फेस की विनर रह चुकी हैं विशाखा

विशाखा के पिता, वी. के. राय ने बताया कि शुरुआत से ही विशाखा की रुचि मॉडलिंग, एक्टिंग और डांस में रही है. उन्होंने मॉडलिंग में अपने करियर की शुरुआत 18 साल की उम्र से की थी. फेमिना मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2024 का खिताब जीतने से पहले, विशाखा ने मॉडलिंग के लिए विशेष कोर्स किया और जॉय टाइम्स फ्रेश फेस की विनर भी रह चुकी हैं.

मां के साथ रील बनाने से हुई शुरुआत

विशाखा ने अपने इंस्टाग्राम में अपनी मां के साथ एक स्टोरी लगाते हुए अपने फॉलोवर्स को बताया अपनी इस सफलता के पीछे की कहानी बताई है. उन्होंने लिखा- 18 साल की उम्र में ही शुरुआत कर दी थी, ठीक इसी समय, 3 साल पहले और अपने कथन का समर्थन करने के लिए मुझे यह प्यारा क्लिप मिला, जिसे हमने तब शूट किया था, जब मम्मी और मैं मेरा पहला वॉक वीडियो शूट करने की कोशिश कर रहे थे. मेरा विश्वास करें, यह बुरा था. लेकिन, यह एक शुरुआत थी.

See also  अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, एक दर्जन से अधिक लोग हुए घायल, चार की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ से पूरी की स्कूली शिक्षा

बता दें विशाखा ने छत्तीसगढ़ के रिसाली (भिलाई) स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से 11वीं और 12वीं की पढ़ाई की. इसके बाद, अपनी आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने पुणे का रुख किया और SCMC से BAJMC (मास कम्यूनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की.

Related Articles

Leave a Reply