छत्तीसगढ़

घर मे आग लगने के बाद LPG सिलेंडर में ब्लास्ट , 03 तीन लोग झुलसे , सभी का इलाज जारी

बालोद : बालोद जिले में एक भीषण हादसा हो गया है. नयापारा इलाके में स्थित एक घर में अचानक आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में रखा गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया. इस हादसे में तीन लोग झुलस गए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

See also  अटेंडेंस ऐप ने बढ़ाईं मुश्किलें : तकनीकी खामियों से शिक्षक परेशान, मैनुअल बायोमेट्रिक व्यवस्था की उठाई मांग

जानकारी के अनुसार, नयापारा निवासी हरखू राम साहू के घर में अचानक आग लग गई और आग भीषण रूप से पूरे घर में फैल गई. वहीं आग की चपेट में आने से घर में रखा गैस सिलेंडर भी फट गया. हादसे में हरखू राम साहू, उनका भतीजा और बहू आग की चपेट में आ गए. सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल बालोद ले जाया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है।

See also  रीलबाजी पड़ी महंगी : सुसाइड का नाटक करते हुए वीडियो बनाते समय फिसला पैर, नवविवाहिता की गई जान

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा घर जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया. हालांकि, तब तक घर में रखा अधिकांश सामान जल चुका था. फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

See also  बस्तर में बिक रही दुनिया की सबसे महंगी सब्जी : प्रकृति का उपहार है बोरा, तीन हजार रुपये किलो है कीमत

Related Articles

Leave a Reply