देश

राजनाथ सिंह ने दिलाई थी BJP की सदस्यता, 48 घंटे में ही हुआ मोहभंग, कांग्रेस में लौट गईं काजल वर्मा

सीधी

लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. प्रथम चरण में मध्य प्रदेश के सीधी संसदीय क्षेत्र में वोटिंग होनी है. देश के साथ मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी से भारी तादाद में नेता कांग्रेस और अन्य दलों को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो रहे थे. देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 6 अप्रैल को सीधी में पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर राजेश मिश्रा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आए हुए थे. इस दौरान सीधी नगर पालिका की अध्यक्ष काजल वर्मा ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी की सदस्यता ले ली थी. जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई थी. लेकिन अब अचानक कांग्रेस के जिला कार्यालय में काजल वर्मा ने ससुर और कांग्रेस नेता विनोद वर्मा के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस करके बताया, मैं वहां गई थी तो मेरे को पता नहीं था कि मैं कहां जा रही हूं. मैं कांग्रेस पार्षदों के समर्थन से अध्यक्ष बनी हूं और कांग्रेस में रहूंगी.

See also  तेज रफ्तार बस पलटी, 10 से अधिक यात्री घायल, हादसे के समय ड्राइवर मोबाइल से कर रहा था बात

सीधी विधायक रीति पाठक के साथ काजल वर्मा.
गौरतलब है कि बीते 6 अप्रैल को काजल वर्मा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के बाद कांग्रेसी पार्षद मुखर हो गए थे और उन्होंने नगर पालिका की प्रेसिडेंट इन काउंसिल सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया था. सीधी नगर पालिका परिषद में कांग्रेसी पार्षदों की संख्या ज्यादा होने के कारण काजल वर्मा अध्यक्ष चुनी गई थीं लेकिन पार्षदों के इस्तीफा देने के बाद सदन में पार्टी के अल्पमत की संभावना जताई जा रही थी.

सीधी में राजनाथ सिंह के भाषण की मुख्य बातें:-

अभी चार महीने पहले ही मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव हुए थे जिसमें आप लोगों ने भाजपा की झोली भर दी और रिकॉर्ड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाई दी है. जब विधानसभा चुनाव हो रहे थे तब कुछ लोग एंटी इनकम्बेंसी की बात कर रहे थे।मगर आपने स्पष्ट बहुमत की सरकार बना दी है.

See also  बस डंपर से टकराई, 7 की मौत, सीएम ने ट्वीट कर जताया दुख

वैसे हमारी पार्टी यह चाहती है भारत में लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ हों। इससे आपका समय बचेगा और देश के संसाधनों की भी बचत होती.

देश में वन नेशन वन इलेक्शन के बारे में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समिति ने एक रिपोर्ट दी है.एक साथ चुनाव से लोकतंत्र मज़बूत होगा.

एक समय बीमारू राज्य जाना वाला मध्य प्रदेश आज भारत की ग्रोथ इंजन बन चुका है. आज अगर भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज गति से दौड़ रही है तो उसमें मध्य प्रदेश की भी अच्छी ख़ासी भूमिका है.

अब छोटे किसानों के लिए सरकार भंडारण से जुड़ी समस्या का समाधान देने का काम कर रही है. इस योजना पर सरकार सवा लाख करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करने जा रही है.इसके चलते छोटा किसान किसान भी अपनी उपज का भंडारण कर सकेगा और सही समय पर उसे बेच सकेगा.

See also  अखिल भारतीय सतनाम सेना महिला प्रकोष्ठ की बैठक 17 जनवरी को

कांग्रेस के समय में आये दिन आतंकवादी घटनायें होती थी. मुंबई में हुई आतंकी घटना कितनी बड़ी थी. पिछले दस वर्षों में देश में जम्मू एवं कश्मीर एवं एकाध अन्य स्थानों को छोड़ कर कहीं भी, कोई भी बड़ी आतंकवादी घटना नहीं हुई है.

Related Articles

Leave a Reply