छत्तीसगढ़

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में बड़ा सड़क हादसा, 15 लोग घायल, 4 की हालत गंभीर

गौरेला पेंड्रा मरवाही : पेंड्रा में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसमें सवार 15 लोग घायल हो गए हैं.घायलों में 4 की हालत गंभीर है. बताया जा रहा है कि सभी लोग पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पिकअप पर सवार होकर वापस लौट रहे थे.तभी ये हादसा हुआ.घायलों को एंबुलेंस और 112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया.जहां सभी का इलाज जारी है.

अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम से बिलासपुर जिले के खोंगसरा के लिए परिवार के लोग बरहो कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पिकअप से गए थे. बरहो कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौटते वक्त गौरेला थाना क्षेत्र के पीपरखूंटी गांव के पास पिकअप नियंत्रित होकर पलट गई.घटना के बाद पिकअप का ड्राइवर मौके से फरार हो गया.

शराब पीकर ड्राइविंग करने का आरोप

See also  कृषि मंत्री की गाड़ी और पिकअप में जोरदार भिड़ंत, गंभीर रूप से घायल मंत्री रामविचार नेताम रायपुर रेफर

दुर्घटना की वजह से सभी पिकअप सवार सड़क पर गिरे.जिसके बाद चीख पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना 112 और 108 आपातकालीन सेवा को दी. जिसके बाद आपातकालीन सेवा मौके पर पहुंची.इसके बाद घायलों को पेंड्रा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.घायलों में से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है.घायलों की माने तो ड्राइवर ने शराब पी हुई थी,जिसके कारण हादसा हुआ.

गंभीर रूप से घायलों में से कई की पसलियां और पैर की हड्डियां टूटी है. प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बिलासपुर से रेफर किया गया है. इस दौरान जिला अस्पताल में घायलों के इलाज के लिए लापरवाही भी देखी गई. जिला अस्पताल में बेड्स की कमी होने के कारण घायलों का इलाज स्ट्रेचर में रखकर ही किया जा रहा था.

See also  रेप पीड़िता के साथ परिजनों पर आठ मुकदमे दर्ज, हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा- आखिर राज्य में क्या चल रहा है?

Related Articles

Leave a Reply