छत्तीसगढ़

कांकेर की लुटेरी बेटी, दो ब्वॉयफ्रेंड के साथ मां के घर में चोरी, नौ लाख रुपये किए साफ !

कांकेर

नंदनमारा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी की वारदात को कांकेर पुलिस ने सुलझा लिया है. इस केस में पुलिस ने एक 45 साल की महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस की तफ्तीश में खुलासा हुआ है कि आरोपी महिला ने अपनी मां के घर में 9 लाख रुपये की चोरी की.

दो पुरुष मित्रों के साथ मिलकर की चोरी: आरोपी महिला ने 9 मई की रात अपने दो पुरुष मित्रों के साथ मिलकर घर में चोरी की. उसने बड़ी चालाकी से इस घटना को अंजाम दिया और घर में रखे 9 लाख रुपये कैश पर हाथ साफ कर दिए.

See also  डबल मर्डर से सनसनी: देवर ने भाभी और भतीजी को चाकू से गोदा, दोनों की मौके पर हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

“कांकेर के नंदनमारा गांव में चरणबाती कोर्राम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इस रिपोर्ट में उन्होंने 9 लाख रुपये की चोरी की बात का जिक्र किया था. महिला ने बताया था कि कुछ दिन पहले उन्होंने जमीन बेचकर 12 लाख रुपये हासिल किए थे. जिसमें तीन लाख रुपये घर बनाने में खर्च हो गए. 9 लाख रुपये उसने घर की अलमारी में रख दिया था. 9 मई को उसके घर से 9 लाख रुपये की चोरी हो गई. इस केस की जांच में हमने मुखबिर की मदद ली. जिसके बाद महिला की बेटी पर हमे शक हुआ. उसे हमने गिरफ्तार किया. पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार किया है. हमने चोरी के पैसे 9 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं.”: मनीषा रावटे, एडिशनल एसपी, कांकेर

See also  प्रेमी की शादी से नाराज नाबालिग मोबाइल टॉवर पर चढ़ी, तीन घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

9 मई की रात को की चोरी: आरोपी महिला ने पूछताछ में बताया कि उसने 9 मई की रात को चोरी की घटना को अंजाम दिया. जब रात में सब लोग सो रहे थे तब उसने अपने दो पुरुष सहयोगी सोमारू पांडे और शीतल नायक के साथ इस वारदात को अंजाम दिया. उसने सबसे पहले अपने पुरुष मित्रों को घर में पैसे की बात बताई फिर 9 मई की रात को चोरी की प्लानिंग बनाई. पुलिस ने इस केस में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. तीनों को कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है.

See also  भूपेश बघेल को झटका : हाईकोर्ट का चुनाव याचिका रद्द करने से इनकार, अब मेरिट पर होगी सुनवाई

Related Articles

Leave a Reply