छत्तीसगढ़

वॉट्सऐप में लड़की को बदनाम करने की नीयत से फोटो लगाकर लिखा….आज मैं मरने जा रहा हूं….पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

गरियाबंद

जिले में एक सिरफिरे युवक ने लड़की को बदनाम करने फिल्मी स्टाइल का प्रयोग किया है। उसने वॉट्सऐप में लड़की की फोटो लगाकर लिखा आज मैं मरने जा रहा हूं, इस बात का पता जैसे ही उस युवती को चला तो उसने सीधे इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज करा दी। जिसके बाद पुलिस ने युवक को लड़की को बदनाम करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया है। मामला जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता ने पुलिस में की गई अपनी शिकायत में बताया है कि कमलनारायण उसे हमेशा घूरा करता था। वह जहां भी मिलता उसे घूरता था। फिर उसने किसी दिन फोटो भी खींच ली। उसे पता ही नहीं चला। लड़की ने बताया कि जैसे ही उसे वॉट्सऐप स्टेटस वाली बात पता चली तो उसने शिकायत की है। हमारे बीच कभी कोई ऐसी बात ही नहीं हुई थी।

See also  बिलासपुर में शादी के तीसरे दिन नवविवाहिता ने लगाई फांसी:सुसाइड नोट में लिखा-अपनी मर्जी से कर रही हूं

इस मामले में जांच कर रहे थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी कमलनारायण ने लड़की को बदनाम करने की नीयत से अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर इस तरह का पोस्ट डाला था। हमने पीड़िता की शिकायत पर बासीन निवासी कमलनारायण को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में कमलनारायण ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply