देश

बोर्ड का पेपर देने आई छात्रा, प्रबंधक ने दूसरे कमरे में ले जाकर किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

बलिया

जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक स्कूल में परीक्षा देने गई कक्षा 10वीं की छात्रा के साथ स्कूल प्रबंधक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के चाचा की शिकायत पर भीमपुरा पुलिस ने रविवार की रात मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपी जनार्दन यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी स्कूल प्रबंधक के खिलाफ धारा 64 (2)च, 351(2) बीएनएस व 3/4 पास्को एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

दूसरे स्कूल में गया था सेंटर
दरअसल, गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने भीमपुरा थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी भतीजी का एडमिशन बासमती सरजू हायर सेकेन्ड्री स्कूल खरऊपुर बलिया में हुआ है। उसका परीक्षा केंद्र एसवीबीसीआईसी खरऊपुर ऊस्कर में था, जिसका प्रबंधक जनार्दन यादव है। एक मार्च को उनके मित्र (जिनके यहां उनकी बच्ची ठहरी थी) ने छात्रा को परीक्षा केंद्र पर छोड़ा। उस दिन गणित का पेपर था।

See also  आफत: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में बादल फटने से तबाही, कई घर क्षतिग्रस्त

अलग कमरे में ले जाकर किया दुष्कर्म
प्रबंधक जनार्दन यादव ने प्रश्न पत्र समझाने के बहाने विद्यालय परिसर में स्थित एक अलग कमरे में ले जाकर छात्रा से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी दी। इससे उनकी भतीजी डरी सहमी रहने लगी थी। पूछने पर रोते हुए उसने घटना की पूरी जानकारी दी। पीड़िता के चाचा ने पुलिस को शिकायत कर कार्रवाई के साथ बच्ची और परिवार की सुरक्षा की भी मांग की।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वहीं थाना प्रभारी मदन पटेल ने कहा कि शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 64 (2) च, 351 (2) बीएनएस व 3/4 पास्को एक्ट पंजीकृत किया गया है। विवेचना के क्रम में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु भीमपुरा पुलिस टीम द्वारा दबिस दी जा रही थी। इसी क्रम में भीमपुरा थानाध्यक्ष मदन पटेल ने मुखबीर की सूचना पर आरोपी जनार्दन यादव को खरऊपुर में स्थित गुड्डू यादव के ईंट-भट्ठा के पास से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा कि गिरफ्तार अभियुक्त समाजवादी शिक्षक सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है। (इनपुट- अमित कुमार)

See also  यूपी के पीलीभीत में 3 खालिस्तानी आतंकी ढेर, पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर किया था हमला

Related Articles

Leave a Reply