छत्तीसगढ़

10वी की छात्रा ने की खुदकुशी, लाश के पास नही मिला सुसाईड नोट, पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग। दुर्ग जिले के जयंती नगर के सड़क नंबर-1 के पास शनिवार दोपहर को एक 15 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली। मृतक छात्रा दिशा माथनकर, दुर्ग पब्लिक स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा थी और वह मोहन नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक चार सदस्यीय परिवार की बड़ी बेटी थी। पुलिस के अनुसार, घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

See also  भिलाई की युवती की राजनांदगांव के रिसॉर्ट में मिली लाश, साथी हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस…

परिवार के सदस्यों ने बताया कि शनिवार को दोपहर लगभग 2 बजे डॉक्टर ने छात्रा की मृत्यु की पुष्टि की। मृतक छात्रा का परिवार किराए के मकान में रहता है। उनकी माता टेलर का काम करती हैं और परिवार का रोज़मर्रा का जीवन सामान्य था। का कहना है कि उन्हें किसी भी प्रकार की अनियमित गतिविधि या संघर्ष की जानकारी नहीं थी। छात्रा के माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य भी इस अचानक हुई घटना से स्तब्ध हैं।

See also  सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.45 करोड़ का 209 किलो गांजा और ट्रेलर जब्त, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच की जा रही है और परिवार और पड़ोसियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। मोहन नगर थाना ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, लेकिन सभी संभावनाओं की जांच की जाएगी।

See also  जांजगीर कलेक्टर का बड़ा एक्शन; 16 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, आदेश जारी

Related Articles

Leave a Reply