छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा
अकलतरा : हाई स्कूल में चौकीदार ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

अकलतरा। नगर स्थित राजेंद्र कुमार सिंह हाई स्कूल में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल के चौकीदार का शव परिसर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, स्कूल में चौकीदार के रूप में कार्यरत श्याम कुमार, निवासी कटघरी, का शव सोमवार सुबह स्कूल परिसर में फंदे से लटका मिला। सुबह करीब 6:30 बजे स्कूल पहुंचे सफाई कर्मचारी ने शव देखा और तत्काल इसकी सूचना स्कूल प्रबंधन एवं पुलिस को दी।




