रायपुर

अजब मामला- लड़की ने मंदिर में शादी कर ली, कोर्ट मैरिज के लिए वक़्त माँगा तो प्रेमी ने सरे राह पीट डाला

रायपुर: अभनपुर की रहने वाली 25 साल की युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी लालकृष्ण कुर्रे से उसका लंबे वक्त से प्रेम संबंध था. तीन महीने पहले दोनो ने कोटा इलाके के मंदिर में ब्याह रचा लिया था। इसके बाद दोनों अपने-अपने घरों में रह रहे थे। करीब 20 दिन पहले युवक ने प्रेमिका से कहा कि अब कोर्ट में जाकर शादी कर लेते हैं। यह सुनकर युवती ने कहा कि वो परिजनों से बात करने के बाद ही इस बारे में फैसला करेगी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए थे। रविवार की शाम युवक ने लड़की को मिलने के लिए बुलाया। पचपेड़ी नाका की सड़क के किनारे युवती की युवक से मुलाकात हुई। लड़के ने फिर शादी की बात छेड़ी। प्रेमिका की ना-नुकुर देखकर उसने थप्पड़ जड़ दिया। जब तक आसपास खड़े लोग कुछ समझ पते युवक ने लात घूसों से उसकी वहीं पिटाई कर दी। और वहीं अकेला छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। युवती को चोटें आई हैं। उसने अपने परिजनों को जानकारी दी इसके बाद मामला अब पुलिस के पास पहुंचा है। युवती ने परिजनों के साथ तेलीबांधा थाने जाकर पुलिस को सारी बात बताई। युवती से जानकारी लेकर पुलिस उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना के बाद से युवक फरार है। पुलिस उसे ढूंढ रही है।

See also  छत्तीसगढ़ के शिक्षा क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी: स्कूलों को बनाया जाएगा स्मार्ट, 33 हजार पदों पर शुरू होगी प्रक्रिया

Related Articles

Leave a Reply