छत्तीसगढ़

रायपुर के ऑक्टोपस बार में भीषण आग : कई दुकानें और वाहन जलकर खाक, नुकसान का किया जा रहा आकलन 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित ऑक्टोपस बार में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि, उसने बार के आसपास मौजूद दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि कुछ स्थानों पर देर रात तक आग धधकती रही।

मिली जानकारी के अनुसार, आग की चपेट में आने से कई दोपहिया वाहन भी पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर विभाग की टीमें मौके पर मौजूद रहीं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply