छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर शहर में बेखौफ बदमाश, कहीं युवती से मारपीट तो कहीं शराब दुकान के बाहर अवैध वसूली

बिलासपुर: शहर में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई के बावजूद बदमाश खुलेआम मारपीट, दादागिरी और अवैध वसूली करने से नहीं हिचक रहे हैं।

शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई घटनाओं के वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें कहीं युवती और उसके साथियों को सड़क पर घेरकर पीटा गया तो कहीं शराब दुकान के बाहर नाबालिग राहगीरों को रोककर रुपये मांगते नजर आए।

वहीं सरकंडा क्षेत्र में स्कूल से निकल रहे छात्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने शहर की कानून-व्यवस्था और नाबालिगों की बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

केस-1 : सरेराह युवती और साथियों से मारपीट

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में युवकों के एक समूह द्वारा युवती और उसके साथ आए दो युवकों से सरेराह मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक मुख्य सड़क पर युवती और उसके साथियों को घेरकर उनके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।

See also  जांजगीर-चांपा में तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग मोची को कुचला, शव सड़क पर रखकर चक्काजाम

सड़क के बीचों-बीच हुई इस घटना से आसपास मौजूद लोगों में भी दहशत का माहौल नजर आया। बताया जा रहा है कि घटना करीब तीन दिन पुरानी है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने पुलिस से वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

केस-2 : शराब दुकान के बाहर नाबालिगों की गुंडा

गर्दी सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रिंग रोड नंबर-2 स्थित शराब दुकान के बाहर नाबालिगों का एक समूह राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। वायरल वीडियो में कुछ नाबालिग सड़क से गुजर रहे लोगों को रोककर उनसे रुपये मांगते नजर आ रहे हैं।

रुपये देने से इनकार करने पर गाली-गलौज और मारपीट की स्थिति निर्मित होने की बात सामने आई है। शराब दुकान के आसपास दिनदहाड़े इस तरह की गतिविधियों से स्थानीय लोगों और राहगीरों में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि पुलिस को ऐसे स्थानों पर नियमित निगरानी बढ़ाने की जरूरत है।

See also  नहर किनारे मिली 7 वर्षीय बालक की लाश, 26 अगस्त से लापता था, तीजा मनाने मां के साथ रायपुर से आया था पांडुका

केस-3 : रुपये देने से मना किया तो करने लगे मारपीट

रिंग रोड नंबर-2 स्थित शराब दुकान के पास का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें नाबालिगों का समूह एक व्यक्ति को घेरकर उससे रुपये लेने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। व्यक्ति द्वारा रुपये देने से इनकार करने पर उसके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी गई।

वीडियो में आसपास लोगों की मौजूदगी के बावजूद नाबालिग बेखौफ नजर आ रहे हैं। लगातार सामने आ रहे ऐसे वीडियो से यह सवाल भी उठ रहा है कि शराब दुकानों और उनके आसपास असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी कितनी प्रभावी है। व्यापारियों और राहगीरों ने ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

केस-4 : मेले से चाकू चुराया, स्कूल के सामने छात्र पर हमला

See also  आश्रम में पढ़ने वाली छात्रा संग दुष्कर्म, हो गई प्रेग्नेंट, पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज की FIR

सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा स्थित आत्मानंद स्कूल के सामने छात्रों के बीच विवाद के दौरान एक छात्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावर छात्रों के संबंध में जानकारी जुटाई।

Related Articles

Leave a Reply