छत्तीसगढ़

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के घर ED की रेड : सुबह से दस्तावेज खंगाल रही टीम, शराब-कोल घोटाले से कनेक्शन की आशंका

धमतरी। 3000 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में आरोपी कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल एक बार फिर चर्चा में हैं. अबकी बार उनके धमतरी स्थित ठिकानों पर आठ सदस्यीय प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दबिश दी है. उनके घर के बाहर जहां बल तैनात है, वहीं अंदर टीम के सदस्य दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं.

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बीते मंगलवार को रायपुर केंद्रीय जेल से कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें रायपुर की धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत ने मंगलवार को उन्हें सात दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया था.

जांच एजेंसी का आरोप है कि शराब घोटाला, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग से जुड़े पैसों को ठिकाने लगाने में रामगोपाल अग्रवाल की भूमिका थी. आरोप है कि उन्होंने घोटाले के पैसे को बड़ी संख्या में इधर से उधर किया गया था. ईडी अब इस मामले की जांच कर रही है कि पैसों को कहां भेजा गया था.

Related Articles

Leave a Reply