बिलासपुर

मौसी के घर जा रही 14 साल की किशोरी को अगवा कर रेप, घर छोड़ने के बहाने बाइक में बैठाकर ले गया साथ फिर बनाया बंधक

बिलासपुर

14 साल की किशोरी को अगवा कर रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने किशोरी को मौसी के घर छोड़ने के बहाने अपनी खराब इरादे को अंजाम दिया। जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की खोजकर उसे पकड़ लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, चकरभाठा क्षेत्र में रहने वाली 14 साल की किशोरी शनिवार शाम अपनी मौसी के घर जा रही थी। उसी दौरान उसे रस्ते में अचानकपुर का रहने वाले इस्लाम खान मिली जिसके बाद उसने उसे रोक लिया और मौसी के घर छोड़ने के बहाने अपनी बाइक में बैठा लिया और अपने घर ले गया। जिसके बाद उसने किशोरी को कमरे में बंद कर उससे दुष्कर्म किया। बाद में किसी तरह वह अपने घर पहुंची, इधर, लड़की के परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। किशोरी ने परिजन को पूरी घटना की जानकारी दी। जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 363, 366, 342, 376 और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

See also  बिलासपुर रेलवे स्टेशन से 4.5 लाख के गहने पार:ट्रेन में चढ़ते समय चोरों ने खींच लिया बैग

Related Articles

Leave a Reply