छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर में अघरिया कुर्मी समाज के भवन का पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने किया लोकार्पण

जांजगीर-चांपा जिले में अथरिया कुर्मी समाज के भवन का पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को लोकार्पण किया। छत्तीसगढ़ में सरकार रहते हुए 20 लाख रुपए की राशि समाज को भवन के लिए दी थी। वहीं, भवन लोकार्पण को लेकर जिला मुख्यालय में गहमा गहमी रही। पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा के वर्तमान सरकार पर निशाना साधा है।

दरअसल, शनिवार को जिला मुख्यालय में 20 लाख रुपए की लागत से बने अथरिया कुर्मी समाज भवन के लोकार्पण के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे। उन्होंने भवन का लोकार्पण कर समाज को सौंपा है। कहा कि, जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है, तब से सब वर्ग के लोग टेंशन में है। यह तक भाजपा के लोग भी टेंशन में है।

उन्होंने कहा कि हमने जो दिया था सब जगह लोकार्पण हो रहा है। नवा सरकार ने कुछ नहीं दिया है न पंचायत में न नगर पालिका में न नगरी क्षेत्र में। वहीं, पार्षद निधि तक नहीं दिया गया है। समाज की भवन का लोकार्पण केवल भवन नहीं समाज का प्रतिनिधि करता है। जिसमें समाज के बहुत सारे काम होना है।

See also  नितिन नबीन जाएंगे राज्यसभा…बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट – देखें किनके-किनके नाम पर लगी मुहर

उन्होंने आरोप लगाया कि, सरकार चुनाव में देरी चाहती है, जिससे मामला कोर्ट में जाए। उन्होंने कहा कि जनता समय पर चुनाव चाहती है, लेकिन सरकार चुनाव से भाग रही है।

किसानों को एक मुश्त पैसे देने का वादा

पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, जब हमारी सरकार थी तो किसानों के लिए काम किया चाहे धान खरीदी हो, चार किस्तों में पैसा दिया है। जिससे मार्केट में पैसा दिखाता था। अब तो मार्केट में पैसा ही नहीं मार्केट सुना पड़ा हुआ है। पहले क्या होता था। जब हम राशि खातों में भेजते थे, तो किसान मार्केट आकर सामान की खरीदारी करता था। अब कहा जा रहा है कि, मार्केट सुना पड़ा हुआ है।

महतारी वंदन योजन पर कहा कि, सरकार महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए दे रही, मगर मार्केट में पैसा नहीं जा रहा है। एक मामला यह कि सन्नी लियोनी के खाते में पैसा भेजा जा रहा है। महतारी वंदन योजना का यह कितना बड़ा भ्रष्टाचार है। ऐसे कई सन्नी लियोनी के खातों में पैसा जा रहा होगा।

See also  शहरों में LPG संकट : ग्रामीण गैस वितरकों के पास पर्याप्त स्टाक मौजूद, कोई अफरा-तफरी नहीं

बीजापुर में पत्रकार हत्या मामले में कहा

बघेल ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले दुख प्रकट की। उन्होंने PWD मंत्री अरुण साव को निशाने पर लिया। जिस विभाग की कमियों को लेकर पत्रकार ने आवाज उठाई, बिना टेंडर पास हुए 90% का भुकतान हो गया। उसी को उजागर करने पर एक पत्रकार को जान से हाथ धोना पड़ा।

यह घटना सरकार की असंवेदनशीलता को उजागर करती है। पत्रकार मुकेश चंद्राकर ने कोबरा बटालियन के जवान को नक्सलियों के पास से छुड़ाने में अहम भूमिका निभाई थी। अक्सर दौरे पर जाने पर मुलाकात करता था।

धान खरीदी में अव्यवस्था, किसान परेशान

धान खरीदी में हो रही अव्यवस्थाओं पर भी मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि किसान बरदाना और टोकन के लिए दर-दर भटक रहे हैं। यह स्थिति केंद्र सरकार की नीतियों की विफलता को दर्शाती है।मुख्यमंत्री ने साफ किया कि उनकी सरकार जनता के हक के लिए लड़ाई जारी रखेगी और किसानों व पत्रकारों के लिए न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

See also  NTPC मुआवजे के विवाद में की पिता और नानी की हत्या, 24 घंटे के भीतर आरोपी बेटा समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply