देश

शादी में दहेज कम मिलने पर गुस्साए पति ने पत्नी को किया दोस्तों के हवाले, शराब पार्टी में महिला के साथ हुआ …..

कन्नौज

यूपी के कन्नौज में शादी में दहेज कम मिलने पर एक पति ने अपनी पत्नी को दोस्तों के हवाले कर दिया. यूपी के कन्नौज में रिश्तों को शर्मसार करदेने वाला मामला सामने आया है. शादी में दहेज कम मिलने की सजा एक पति ने अपनी पत्नी को दी. शराबी पति (Drunk Husband) ने एक पार्टी में अपनी ही पत्नी को दोस्तों के हवाले कर दिया. जब उसके शराबी दोस्तों ने महिला के साथ जबरदस्ती और अश्लील व्यवहार करने की कोशिश की तो मजबूर होकर उसे अपने भाई को फोन करना पड़ा. यह खबर सुनते ही महिला के परिजन तुरंत उसके घर पहुंच गए. हैरानी की बात ये है कि महिला के परिवार के साथ भी मारपीट की गई. काफी कोशिशों के बाद परिवार अपनी बेटी को साथ ले जाने में कामयाब हो गया. पीड़ित परिवार ने अपने दामाद और उसके दो दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज (Case Against Husband) कराया है. पुलिस अब मामले की छानबीन में जुटी हुई है. वहीं आरोपी पति और उसेक दोस्तों की तलाश की जा रही है. रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली ये घटना सदर कोतवाली के एक गांव की है.

See also  दिवालिया हो गई ये पावर कंपनी… 18000 करोड़ का कर्ज, 10 पर आया शेयर का भाव!

शराबी पति ने दोस्तों को सौंपा पत्नी
मीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति अक्सर शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है. महिला का आरोप है कि उसका पति उसे दहेज कम मिलने की बात कहकर प्रताड़ित करता है. शुक्रवार को उसके नीरज और अक्षय नाम के दो दोस्तों को अपने घर बुलाया था. शराब पीने के बाद पति ने उसे दोस्तों के हवाले कर दिया. महिला ने पुलिस को बताया कि इस दौरान पति के दोस्तों ने उसके साथ अश्लील हरकत भी की. जिसके बाद मजबूर होकर उसे अपने भाइयों को फोन करना पड़ा.

‘दहेज कम मिलने से गुस्से में था पति’
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा कि उसका परिवार जब उसे बचाने के लिए वहां पहुंचा तो उनके साथ भी मारपीट की गई. काफी मशक्कत के बाद वह पति के दोस्तों के चंगुल से छूटने में कामयाब हो सकी. जिसके बाद शनिवार शाम को वह पुलिस स्टेशन पहुंची. पुलिस अधिकारी प्रशांत वर्मा को उसने पूरे मामले की जानकारी दी. महिला की शिकायत पर कन्नौज एसपी ने केस दर्ज करने के निर्देश सदर कोतवाली को जारी किए. पुलिस अब आरोपी पति औपर उसके दोस्तों की तलाश कर रही है. सभी की तलाश में थापेमारी भी की जा रही है.

See also  बर्निंग कार: चलती BMW में अचानक लगी आग, सड़क पर धू-धू कर जलने लगी

Related Articles

Leave a Reply