देश

एकतरफा प्यार में पागल आशिक आजम खान ने गोली मारकर कर दी लड़की की हत्या, फंसने के डर से इस तरह दे दी खुद की भी जान

बलिया

यूपी के बलिया में एक सिरफिरे आशिक ने एक तरफा प्यार में लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी. हैरानी की बात ये है कि उसके बाद उसने खुद को भी गोली से उड़ा लिया. युवक पिपरा ढाला गांव में दिनदहाड़े लड़की के घर में घुस गया. परिवार के सामने ही उसने लड़की पर गोली चला दी. इस घटना में मौके पर ही उसकी मौत हो गई. जैसे ही गोली की आवाज सुनाई दी आस पास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. हर तरफ से घिरता देखकर युवक ने खुद को भी गोली से उड़ा दिया. जिसकी वजह से उसकी भी जान चली गई. परिवार ने पुलिस (UP Police) को इस घटना की खबर दी. जिसके बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है. खबर के मुताबिक आजम खान नाम का युवक पड़ोस की रहने वाली लड़की से एक तरफा प्यार में पड़ गया था. वह काफी दिनों से लड़की के पीछे पड़ा हुआ था. लेकिन लड़की उसकी बात मानने के लिए तैयार नहीं थी. जिसके बाद गुस्साया युवक तमंचा लेकर उसके घर में घुस गया. गुस्से में उसने लड़की को गोली मार दी.

See also  अभिनेत्री रवीना टंडन नशे में नहीं थीं, झूठी शिकायत की गई दर्ज: मुंबई पुलिस

फंसता देखकर खुद को मार ली गोली
गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग पैसे गी मौके पर पहुंचे तो वहां पर हाथ में तमंचा लिए आजम खड़ा हुआ था. परिवार ने उसके भागने के डर से घर का दरवाजा बंद कर दिया. खुद को फंसता देखकर आजम ने आनन-फानन में खुद को भी गोली मार दी. इस घटना में उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि लड़की की शादी कहीं और तय हो चुकी थी. उनके एक या दो बार आजम से बात जरूर की थी लेकिन वह उससे प्यार नहीं करती थी. उनकी ना सुनकर लड़का बहुत परेशान था. गुस्से में आकर उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया.

लड़की के कमरे से मिले 7 महंगे फोन
पुलिस की जांच में लड़की के कमरे से 7 मोबाइल फोन मिले हैं, जिसमें 2 महंगे फोन भी शामिल हैं. ये सभी फोन मृतक लड़की के बताए जा रहे हैं. पुलिस फिलहाल इन सभी फोन की जांच कर रही है. पुलिस ने घटना वाली जगह से देश में बनी रिवॉल्बर, 4 खाली खोखे और 1 जिंदा कारतूस बरामद किया है. पुलिस का कहना है कि यह प्रेम प्रसंग का मामलै है. फिलहाल इसकी जांच की जा रही है.

See also  बड़ी खबर: 9 IPS को CG कैडर अलॉट, दो प्रदेश के ही युवा अफसर, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

Related Articles

Leave a Reply