छत्तीसगढ़

हाईटेंशन टावर पर हाईवोल्टेज ड्रामा, ससुर ने बेटी को ससुराल भेजने से किया मना, टावर पर चढ़ा दामाद

दुर्ग

शोले फिल्म की तर्ज पर भिलाई तीन के गनियारी में आज एक युवक टॉवर पर चढ़ गया। युवक को उतारने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। दरअसल युवक अपनी पत्नी को लेने पहुंचा था लेकिन उसके ससुर ने अपनी बेटी को जाने नहीं दिया। इसके बाद युवक 75 फीट ऊंचे टॉवर पर पर चढ़ गया था।

पुलिस ने बताया कि पुरानी भिलाई थाना अंतर्गत ग्राम गनियारी में एक युवक के हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ने की सूचना मिली। इसके बाद मौके पर पहुंची भिलाई तीन थाने की पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। युवक का नाम होरी लाल पारधी बताया जा रहा है। होरीलाल यहां पर शोले फिल्म का धर्मेन्द्र बन गया। गांव में चढ़ने के लिए उसे टंकी नहीं मिली तो वह टॉवर पर चढ़ गया।

See also  जांजगीर-चांपा : जमीन निवेश के नाम पर 1.24 करोड़ की ठगी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

जानकारी के मुताबिक होरीलाल पारधी देवगांव खरोरा रायपुर का रहने वाला है। उसकी शादी ग्राम गनियारी में हुई थी। पिछले दिनों उसकी पत्नी मायके पहुंची थी। होरीलाल अपनी पत्नी को लेने पहुंचा था लेकिन उसके ससुर ने अपनी बेटी को भेजने से मना कर दिया। फिर क्या था होरीलाल पर धर्मेंद्र का भूत सवार हो गया और शोले फिल्म का वीरू बन गया। गनियारी से गुजरे हाईटेंशन तार के टॉवर पर चढ़ गया।

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुरानी भिलाई थाने की पुलिस ने युवक को काफी समझाइश दी। इसके बाद भी वह नहीं उतर रहा था। इसके बाद पुलिस ने होरीलाल को आश्वस्त किया कि उसकी पत्नी को वापस भेजेगा। इसके बाद होरीलाल नीचे उतरा। टॉवर से उतरने के बाद भिलाई तीन पुलिस होरीलाल को अपने साथ थाने लेकर गई। फिलहाल यह नहीं पता चला है कि होरीलाल का ससुर अपनी बेटी को क्यों नहीं भेज रहा था। वहीं इस मामले में ससुराल पक्ष को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply