देश

अंडरगारमेंट्स चुराने पर जिसे पकड़ा उसने किया सुसाइड, पति-पत्नी पर केस

भोपाल में पति-पत्नी ने एक पड़ोसी युवक को उनके अंडरगारमेंट्स की चोरी करते देखा. वे उसके पीछे भागे और उसे कमरे में बंद कर दिया. वहीं से उसकी लाश मिली.

भोपाल

मध्य प्रदेश के भोपाल में अंडरगारमेंट्स की चोरी और फिर कथित रूप से सुसाइड का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इसमें एक कपल ने 17 साल के लड़के को कथित रूप से उनके अंडरगारमेंट्स चुराकर भागते देखा. उन्होंने उसे पकड़कर कमरे में बंद कर दिया. पुलिस के आने पर जब कमरा खोला गया तो वहां युवक की लाश मिली. इसके बाद उस कपल पर सुसाइड के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया गया है. मामला भोपाल के गांधी नगर इलाके का है. वहां 17 साल का वह लड़का अपने चचेरे भाई के यहां रहने आया हुआ था. शनिवार रात को पड़ोसियों ने उसे उनके अंडरगारमेंट्स चुराकर भागते देखा. इन पड़ोसियों पर ही केस दर्ज हुआ है. जानकारी के मुताबिक, 24 साल के रवि और उनकी पत्नी ने 17 साल के उस लड़के का पीछा किया तो वह भागकर अपने चचेरे भाई के घर में एक कमरे में घुस गया.

See also  प्रभु यीशू के शहर पर हिजबुल्लाह के हमलों से बौखलाया इजरायल, लेबनान में लगाया लाशों का ढेर

पुलिस ने दरवाजा खोला तो पंखे से लटका था युवक

गांधी नगर के SHO अरुण शर्मा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, ‘कपल ने उस युवक को कमरे में बंद कर दिया और उसके चचेरे भाई और पुलिस को बुला लिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो युवक पंखे से लटका हुआ था.’ जिन अंडरगारमेंट्स के कथित रूप से चोरी होने की बात कही गई थी, वे भी घटनास्थल से बरामद हुए. युवक की मौत के बाद पुलिस के युवक के चचेरे भाई की शिकायत पर कपल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने (सेक्शन 306) का केस दर्ज किया. फिलहाल मामले की जांच चल रही है, किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

युवक की डेड बॉडी पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दी गई थी. कपल पर केस होने के बाद ही परिवार रविवार को नाबालिग के अंतिम संस्कार करने को राजी हुआ था. दूसरी तरफ कपल के रिश्तेदारों का कहना है कि उस मौके पर पति-पत्नी को जो सही लगा वह किया, लेकिन अब उनको ही परेशान किया जा रहा है. रिश्तेदारों ने कहा कि उन्होंने युवक को सिर्फ इसलिए बंद किया था ताकि पुलिस आकर उसे पकड़ ले.

See also  आने वाले तीन दिन नहीं मिलेगी मौसम की मार से राहत, 19 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

Related Articles

Leave a Reply