देश

काशी विश्वनाथ परिक्षेत्र में सपा नेता के घर अंधाधुंध फायरिंग..पत्नी समेत 3 को मारी गोली

वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में सपा नेता के घर रविवार दोपहर अंधाधुंध फायरिंग हुई। 20 हथियारबंद बदमाशों ने सपा नेता और पूर्व पार्षद विजय यादव के घर पर फायरिंग की। इसमें एक महिला और मासूम समेत 3 लोगों को गोली लग गई। वारदात के बाद हमलावर गंगा घाट के रास्ते भाग गए। मौके पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई। आस-पास का एरिया सील कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक करीब 3 दर्जन की संख्या में हमलावर आए और पहले घर में घुस कर मारपीट की, फिर जब स्थानीय लोग जुटने लगे, तो हमलावर फायरिंग (Firing) करके भागने लगे। इसी बीच स्थानीय लोगों ने एक हमलावर को पिस्टल के साथ पकड़ लिया। दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल बना गया। वहीं, श्री काशी विश्वनाथ धाम में हाई सिक्योरिटी जोन के समीप सरेआम गोली चलने से पुलिस की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

See also  चंद्रयान-3 के लिए महाकाल मंदिर में भस्म आरती:अजमेर की दरगाह शरीफ में दुआ की गई; UP के स्कूल-मदरसों में लाइव टेलीकास्ट होगी लैंडिग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक काफी संख्या में हमलावर सपा नेता विजय यादव पर हमला करने की नीयत से आए थे। मीरघाट हनुमान मंदिर के पास हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट की। उसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे गोली छिटक कर एक सात साल के बालक और महिला को लगी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला विजय यादव की पत्नी बताई जा रही है। अचानक गोली चलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। लोगों ने घेरकर एक हमलावर को पिस्टल के साथ पकड़ लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार हमलावर समीप के शीतला घाट के बताए जा रहे हैं।

Pic Social Media

जांच में जुटी पुलिस

मौके पर जॉइंट सीपी समेत तमाम बड़े अधिकारी पहुंच कर तफ्तीश में जुट गए। बताया जा रहा है कि सपा नेता विजय यादव भी हिस्ट्री शीटर है और उस पर कई मुकदमे भी दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस हमलावरों और घटना के कारणों की जांच कर रही है।

See also  ‘मेरे साथ रात बिताओ’… पैसे देकर रिटायर्ड टीचर ने दिया ऑफर, महिला ने करा दी FIR

Related Articles

Leave a Reply