जांजगीर चांपा

श्रीराम काव्यपाठ नवागढ़ ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा कल जाँजगीर में

जांजगीर-चांपा
श्रीराम काव्यपाठ नवागढ़ ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा कल शील साहित्य परिषद जाँजगीर में आयोजित है, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू होगे मुख्य अतिथि, कृष्ण कुमार पांडेय अध्यक्षता करेंगे, विशिष्ट अतिथि ईश्वरी प्रसाद यादव वरिष्ठ साहित्यकार, संतोष कश्यप साहित्यकार, विवेक सिसोदिया सभापति न. पा. जांजगीर- नैला, रफीक सिद्धकी समाजसेवी विशिष्ट अतिथि होंगे।


उक्त जानकारी राष्ट्रीय कवि संगम के जिलाध्यक्ष सुरेश पैगवार ने दिया, श्री पैगवार ने बताया की जिले के कवियों ,लोक कलाकारों, भजन गायको, उत्साही बच्चों के लिए यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर का एक बेहतर मंच है जिसमें प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ ही भगवान श्री राम की महिमा, उदारता, शक्ति, मर्यादा और शील, शौर्य, आदि गुणों से ओतप्रोत कविता का पठन, गायन करेंगे।
प्रतियोगिता में अपनी और तुलसीदास जी की रचना वर्ज्य है, किसी अन्य कवि की रचना पढ़नी है। जिसका समय 2:30 मिनट से 4 मिनट रहेगा।
इस हेतु प्रतिभागी पंजीयन के लिए जिला संयोजक अँकित राठौर, सचिव रमेश सिंघानिया, नवागढ़ ब्लॉक संयोजक उमेश यादव अध्यक्ष प्रयास युवा मँच सेमरा, ब्लॉक अध्यक्ष श्रीराम काव्यपाठ पुनीता दरियाना से सम्पर्क कर सकते हैं। शील साहित्य परिषद, राष्ट्रीय कवि संगम एवं प्रयास युवा मँच सेमरा के सदस्यगण इस प्रतियोगिता के लिए लगे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply