छत्तीसगढ़

55 साल के अधेड़ की शर्मनाक करतूत: 9 साल की बच्ची से पांच दिनों तक किया दुष्कर्म, बजरंग दल ने की फांसी की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 55 साल के अधेड़ व्यक्ति ने 9 साल की बच्ची से लगातार 5 दिनों तक दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची ने अपने बयान में बताया कि, आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी किसी को बताने पर मारने की धमकी देता था। इस घटना के सामने आने के बाद बजरंग दल के लोगों ने फांसी की मांग की है। यह पूरा मामला मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

See also  जांजगीर चांपा में रफ्तार का कहर:- सड़क पर नाच रहे बारातियों पर चढ़ा कैप्सूल वाहन,4 महिलाएं हुई घायल…

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी की शहर के एक मोहल्ले में एक दुकान है जहां वह चूड़ी बेचता है। वह दुकान में चॉकलेट, नड्डा मुर्रा भी बेचता था। आरोपी ने बच्ची को यही सब खाने का लालच दिया था। 7 जनवरी से 11 जनवरी के बीच उसने कई बार बच्ची से गंदा काम किया। इस घटना का खुलासा तब हुआ, जब नहाते समय बच्ची ने दर्द होने की शिकायत अपनी चाची से की और पूरी आप बीती बताई। जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और FIR दर्ज करवाई। वहीं, बजरंग दल ने आरोपी को फांसी देने की मांग की है।

See also  छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 6,414 जोड़े एक सूत्र में बंधे, सीएम कन्या विवाह योजना के तहत हुई शादी

बच्ची ने परिजनों को बताया कि चूड़ी दुकान वाला मुझे अपने साथ रोज घर ले जाता था। जहां वो मेरे पूरे कपड़े उतारकर गंदा काम किया, किसी को बताने पर मारने की धमकी दी। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

बच्ची ने दर्ज करवाया अपना बयान
बच्ची ने अपने बयान में बताया कि, आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी किसी को बताने पर मारने की धमकी देता था। जिससे बच्ची डरी हुई थी। मामला सामने आने के बाद परिजन बच्ची को लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

See also  दहेज की आग ने ली नवविवाहिता की जान, पति सहित सास-ससुर गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply