छत्तीसगढ़

बस्तर दशहरा के लिए रवाना हुई मां दंतेश्वरी की डोली, पुलिस जवानों ने दी सलामी

दंतेवाड़ा. ऐतिहासिक बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए मां दंतेश्वरी की डोली और छत्र जगदलपुर के लिए रवाना हुई. पुलिस जवानों ने मां दंतेश्वरी की डोली को सलामी दी. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग दंतेश्वरी माता के डोली और छत्र के दर्शन के लिए पहुंचे थे.

नगर में जहां-जहां मां दंतेश्वरी की डोली और छत्र पहुंची वहां-वहां लोगों ने पूरे नगर और रोड को रंगोली और फूलों से सजाया था. बता दें कि हर साल बस्तर के राज परिवार नवरात्रि के पंचमी तिथि को दंतेवाड़ा पहुंचकर मां दंतेश्वरी को बस्तर दशहरा में शामिल होने का निमंत्रण देते हैं. इसके बाद महाअष्टमी के दिन माई दंतेश्वरी की डोली को लेकर मंदिर के पुजारी जिया बाबा बस्तर दशहरा के लिए रवाना होते हैं, लेकिन इस बार मां की डोली नवमी को रवाना हुई.

See also  महतारी वंदन योजना: 3500 हितग्राहियों का नाम पात्र सूची से हटाया गया

मंदिर के पुजारी विजेन्द्र नाथ जिया ने बताया कि एक ही तिथि दो दिन होने के कारण नवमी को माई की डोली बस्तर दशहरा के लिए रवाना हुई है. इस बार बस्तर दशहरा भी 76 दिन का होगा. पहले यह 75 दिनों का होता था.

Related Articles

Leave a Reply