छत्तीसगढ़

ग्रामीण बैंक में सेंधमारी, तिजोरी का हैंडल तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम

सूरजपुर। जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में स्थित एसईसीएल कुमदा कॉलोनी के ग्रामीण बैंक में सेंधमारी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने बैंक में घुसकर तिजोरी के लॉकर का हैंडल तोड़ दिया और चोरी की कोशिश की, लेकिन वे रकम निकालने में सफल नहीं हो सके।

हैरानी की बात यह है कि बैंक से कुछ ही मीटर की दूरी पर विश्रामपुर पुलिस बल ड्यूटी पर तैनात था, बावजूद इसके सेंधमारी की घटना की भनक तक पुलिस को नहीं लग पाई। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इसी बैंक में सेंधमारी की कोशिश की जा चुकी है, जो नाकाम रही थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद विश्रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

See also  घुटकु परिक्षेत्र में मुलभूत समस्याओं को लेकर सरपंच प्रत्याशी सुनील भारती कर धुआंधार जनसंपर्क

Related Articles

Leave a Reply