छत्तीसगढ़

सिरफिरा आशिक: बात करने से रोका तो गर्लफ्रेंड की मां को दांत से काटा, मुक्के और थप्पड़ भी मारे

रायपुर

आजाद चौक थाने में रविवार की रात एक हैरान कर देने वाली शिकायत पहुंची। इसमें एक महिला ने बताया कि उसकी बेटी के दोस्त ने घर में घुसकर मारपीट की। महिला घायल अवस्था में थाने पहुंची और पुलिस को सारी बात बताई। तब तक युवक फरार हो चुका था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मिली सूचना के अनुसार, महिला ने बताया कि बजरंग नगर इलाके में 25 वर्षीय अंकित मिश्रा रहता है। अंकित मोहल्ले में घूमता रहता है। कुछ दिन पहले से वह मेरी 22 वर्षीय बेटी से मिलता-जुलता रहता था। दोनों के बीच प्रेम संबंध था। जानकारी के बाद बेटी को अंकित से मिलने से रोकने-टोकने लगे। ये बात अंकित को रास नहीं आई। संडे की रात वो महिला के घर के दरवाजे को लात मारकर अंदर घुस गया और खूब उत्पात मचाया। पीड़ित महिला ने बताया कि बेटी से मिलने न देने की बात कहकर अंकित विवाद करने लगा। गालियां दी तो महिला ने उसे रोका। इसी बात पर गुस्से में आकर आरोपी ने महिला को थप्पड़ मार दिया, मुक्के से वो महिला को मारने लगा। इसके बाद अपने दांतों से महिला के बाएं हाथ को ऐसे काटा कि खून बहने लगा। मां को बचाने के लिए बेटी भी बीच-बचाव करने लगी। लेकिन अंकित ने उसे भी पीट दिया, लड़की की गर्दन और नाक में चोट आई है। महिला की चीखें सुनकर पड़ोस के लोग पहुंचे तब तक आरोपी वहां से फरार हो गया।

See also  पत्नी रूठी तो पति ने उठाया खौफनाक कदम : घर लौटकर दो बच्चों के साथ जहर खाकर दी जान

Related Articles

Leave a Reply