छत्तीसगढ़

फंदे पर लटका था पति का शव, मेढ़ पर पड़ी थी पत्नी की लाश, 12 साल पहले हुई थी लव मैरिज

बिलासपुर. खेत में दंपत्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. पति का शव पेड़ में फांसी के फंदे पर लटका मिली तो वहीं पत्नी का शव खेत के मेढ़ पर पड़ा मिला. घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है. जानकारी के मुताबिक 12 साल पहले दोनों की लव मैरिज हुई थी. पूरा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है.

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच की शुरू कर दी है. मृतकों की पहचान अमित कुमार इंदुआ और अंजू इंदुआ के रूप में हुई है. इस मामले में मृतक अमित की मां दुरपति बाई ने बताया कि अमित बीती रात अपनी पत्नी और बच्चों के साथ महामाया मंदिर गए थे. दर्शन कर काफी देर रात घर पहुंचे और सभी खाना खाकर सो गए थे, लेकिन कब उनके बेटे और बहू घर से निकले, इसकी जानकारी नहीं है. आज सुबह लोगों के माध्यम उन्हें जानकारी मिली कि उनके खेत के पास ही दोनों की लाश मिली है.

See also  इंटरनेट पर सर्च किया हत्या का तरीका , फिर छीन ली प्रेमी ने प्रेमिका की सांसें

जानकारी के मुताबिक अमित और अंजू ने 12 साल पहले लव मैरिज की थी. उनके दो बच्चे हैं. बड़ी बेटी 10 वर्ष की और बेटा 7 वर्ष का है. मासूम बच्चे बार-बार पूछ रहे हैं कि आखिर उनके मम्मी पापा कहां है.

Related Articles

Leave a Reply