रायपुर

….अब रायपुर एअरपोर्ट RTPCR जांच की अनिवार्यता से मुक्त, बिना वैक्सीन वालों को भी प्रवेश

रायपुर

कोरोना का प्रकोप कम होने के बाद राज्य सरकार ने जांच की प्रक्रिया से लोगों को राहत दी है। कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोगों को छत्तीसगढ़ के हवाई अड्‌डों पर कोरोना की जांच से नहीं गुजरना होगा। राज्य सरकार ने कोरोना जांच की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। टीकाकरण नहीं कराए लोगों को 96 घंटे पहले की कोरोना निगेटिव जांच रिपोर्ट लाने की अनिवार्यता भी खत्म कर दी गई है। इससे पहले सरकार ने अगस्त 2021 हवाई अड्‌डों पर दूसरे प्रदेशों से आ रहे यात्रियों के लिए कोरोना जांच अनिवार्य कर दिया था। बाकी यात्रियों के लिए भी 96 घंटे पहले की निगेटिव RTPCR जांच रिपोर्ट की अनिवार्यता भी खत्म की जाती है। हवाई अड्‌डों पर कोरोना नियमों का पालन अब भी जरूरी होगा।

See also  रायपुर गोलीकांड: शादी में खुलेआम गोलियां चलाना पड़ा भारी, भाजपा नेत्री के पति पर FIR दर्ज

Related Articles

Leave a Reply