छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: रायगढ़ से 1.24 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, सेमिनार में जमीन और शेयर में मुनाफे का देता लालच

जांजगीर-चांपा : पुलिस ने जमीन और शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 21 साल के ठग को रायगढ़ से अरेस्ट किया है। आरोपी ने जांजगीर-चांपा के व्यक्ति के साथ 1.24 करोड़ रुपये की ठगी की थी। आरोपी ने एक सेमिनार में कई लोगों को जमीन और शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का झांसा दिया था।

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

मामले में पीड़ित रामप्रसाद यादव ने आरोपी पीयूष जायसवाल के खिलाफ थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी से उनकी मुलाकात एक सेमिनार में हुई थी। पीयूष के लुभावने ऑफर में आकर उन्होंने अलग-अलग खातों और नगद के जरिए कुल 1.24 करोड़ रुपये दिए। लेकिन न तो उन्हें जमीन मिली और न ही शेयर ट्रेडिंग का कोई फायदा हुआ। आरोपी द्वारा दिए गए चेक भी बाउंस हो गए।

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

आरोपी ने कई लोगों को बनाया शिकार

पुलिस ने रायगढ़ के पलगड़ा क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने कई अन्य लोगों को भी इसी तरह ठगा है। पुलिस ने आरोपी से जमीन के दस्तावेज, दो चार पहिया वाहन, तीन मोबाइल और एक लैपटॉप जब्त किए हैं।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

पुलिस अब आरोपी के बैंक खातों और अन्य लेनदेन की जांच कर रही है। साथ ही इस धोखाधड़ी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। ठगी के पैसों से खरीदी गई संपत्ति को भी जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर मारपीट का मामला भी दर्ज है।

Related Articles

Leave a Reply